देवघर । विश्व सनातन वैदिक संघ का झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। राहुल यादव को प्रदेश अध्यक्ष व राकेश सिंह को प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया गया। शनिवार को विश्व सनातन वैदिक संघ के राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मीकांत मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ का प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जुन महीने में लगातार पाँच बैठक करने के बाद संस्थापक रौशन मिश्रा ने झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया। राहुल यादव प्रदेश अध्यक्ष, शयामाकान्त पाण्डेय प्रदेश महासचिव, गौतम झा प्रदेश सचिव, कुन्दन राय संगठन मंत्री, मकरध्वज साह प्रदेश उपसचिव, विकास राउत प्रदेश मिडिया प्रभारी एवं विवेक राय को प्रदेश शोशल मिडिया प्रभारी के रूप में मनोनीत हुए। संघ के संस्थापक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को संघ का शपथ दिलवाया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री धीरज झा ने सभी मनोनीत पदाधिकारीयों को बधाई दिया। संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री धीरज झा ने कहा इस बार झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी में नए चेहरे को शामिल किया गया है, मुझे पुर्ण विश्वास है यह कार्यकारिणी संघ के उद्देश्यों को पुरा कर झारखंड में नया इतिहास लिखेगा।
विश्व सनातन वैदिक संघ का झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ गठन राहुल बने प्रदेश अध्यक्ष
Reviewed by PSA Live News
on
11:26:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
11:26:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: