ब्लॉग खोजें

पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी मांगे जाने के बाद मार्बल कारोबारी दहशत में

रांची ।  प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के नाम पर नामकुम के मार्बल कारोबारी गणेश कुमार से 50 लाख की रंगदारी की मांग की गई है. रंगदारी नहीं देने पर फौजी कार्रवाई करने की धमकी भी दी गई है.


बता दें कि मार्बल कारोबारी डेकोरेटिव टाइल्स के नाम से नामकुम में अपना प्रतिष्ठान चलाते हैं. मार्बल कारोबारी गणेश कुमार से 5 जून को लिफाफा भेज कर रंगदारी की मांग की गई थी. लिफाफे में पीएलएफआई के लेटर पैड पर एरिया कमांडर श्याम टाइगर के नाम से रंगदारी मांगी गई थी. मामले में पुलिस ने लिफाफा पहुंचाने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिसके बाद मामला शांत था.


28 जून को PLFI के नाम पर रंगदारी मांगते हुए कहा कि मार्केट में हमारी बदनामी हुई है, लेकिन अब तक हमें पैसा नहीं मिला. इसका अंजाम तुम्हें भुगतना होगा.




रंगदारी मांगे जाने के बाद मार्बल कारोबारी गणेश कुमार दहशत में हैं और उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है. कहा गया है कि 2 दिनों के अंदर अगर 20 लाख नहीं मिले तो मारे जाओगे.


घटना के बाद से मार्बल कारोबारी काफी डरे हुए हैं और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. फोन करने वाले ने कारोबारी से पूछा की रंगदारी की राशि कब पहुंचेगी. कहा कि तुमने तो हमारे आदमी को भी गिरफ्तार करवा दिया. फोन पर धमकी मिलने के बाद व्यवसायी ने नामकुम थाने में मामला दर्ज कराया है. 


                   

पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी मांगे जाने के बाद मार्बल कारोबारी दहशत में पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी मांगे जाने के बाद मार्बल कारोबारी दहशत में Reviewed by PSA Live News on 11:07:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.