ब्लॉग खोजें

गोमतीनगर में चला सफ़ाई अभियान

 न्यूज़ ऑफ इंडिया (  एजेन्सी )

लखनऊ । विशाल खंड २ गोमती नगर जनकल्याण महासमिति लखनऊ के सोजन्य से उसकी उपसमिति होली पार्क रखरखाव व गेट सुरक्षा  द्वारा आज सफाई अभियान चलाते हुए पार्क को साफ़ किया गया । अभियान की अगुवाई  समिति के संयोजक ,बृजेश कुमार गुप्ता एवं   सदस्य कोमोडोर भाल ने की, जिसमें मोहल्ले की महिलाओं पुरुषों बच्चों ने भी श्रमदान किया। पार्क के अंदर व आस-पास के एरिया की खूब सफाई की गई तथा लोगों को सफाई के महत्त्व के बारे में बताया गया।


मोहल्लेवासियों से पॉलीथिन के उपयोग से बचने को कहा  गया व मार्केट में जूट अथवा कपड़े के झोले का उपयोग कर पर्यावरण को बेहतर बनाये जाने की अपील की गई , समिति ने निर्णय लिया कि सफाई अभियान नियमित रूप से चलता रहेगा ,व आमजनों को पौधरोपण सहित पर्यावरण सुरक्षा संबंधी जागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा।

सफाई अभियान के दौरान समिति के सदस्य,आर पी चोपड़ा  ,  उमेश कुमार अग्रवाल,  श्रीमती भाल एवं वरिष्ठतम श्री पांडे सहित मोहल्ले के  अनेकों परिवारों  ने अभियान में हिस्सा लिया है ।

गोमतीनगर में चला सफ़ाई अभियान गोमतीनगर में चला सफ़ाई अभियान Reviewed by PSA Live News on 11:48:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.