रांची/दिल्ली। झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की 18 वर्षीय पुत्री का कल देर रात दिल्ली में असामयिक निधन हो गया। वे दिल्ली में एमिटी यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। सिर दर्द की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। श्री सिंह की बेटी के निधन से उनके रिश्तेदार, शुभचिंतक और जानने वाले स्तब्ध है और उनमें शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बिटिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा इस दुःख की घड़ी में पूरा राज्य श्री सिंह एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है।
मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी का आकस्मिक निधन, सीएम हेमंत सहित कई नेताओं ने दुख प्रकट किया
Reviewed by PSA Live News
on
11:51:00 am
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: