ब्लॉग खोजें

शिक्षकों ने स्कूल परिसर में किए वृक्षारोपण, दिए पर्यावरण रक्षा का संदेश

 


रवि प्रसाद प्रजापति की रिपोर्ट

सिंगरौली । देवसर विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरई में बुधवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत आम, नींबू, गूलर, सागौन,सहित कई फलदार पौधे लगाये गये।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक एस. पी. चक्रवर्ती ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम को आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता भी है। इसके लिये सामान्य जन मानस को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी अधिक हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा क्योंकि पौधरोपण से ही पर्यावरण में आ रही गिरावट को रोका जा सकता है। 

 विद्यालय के शिक्षक प्रमोद जायसवाल जी ने कहा कि पेड़ो से शीतल छाया और फल प्राप्त होते हैं और इसके बिना वर्षा सम्भव नही है। अगर हम वृक्षारोपण करेंगे तो हमारा पर्यावरण संतुलित रहेगा। हमे हमेशा इनका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। विद्यालय के सभी स्टाफ विभा सिंह,आरती सिंह,तारावती जायसवाल, श्यामनारायण जायसवाल, सूरज साकेत नें वृक्षारोपण में सहयोग किए।

शिक्षकों ने स्कूल परिसर में किए वृक्षारोपण, दिए पर्यावरण रक्षा का संदेश शिक्षकों ने स्कूल परिसर में किए वृक्षारोपण, दिए पर्यावरण रक्षा का संदेश Reviewed by PSA Live News on 11:04:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.