रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सपरिवार मुलाकात की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान सांसद ने उन्हे विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी और रांची लोकसभा क्षेत्र की विकास पत्रिका प्रगति 2021-22 की प्रति अवलोकन हेतु सौंपी। महामहिम से मुलाकात के बाद सांसद श्री सेठ ने बताया कि महामाहिम ने रांची सहित पूरे झारखंड वासियों को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है। महामहिम से मुलाकात अपनत्व वाला मुलाकात है। उन्होंने झारखंड को अपना विशेष स्नेह दिया है। सांसद ने उनसे आग्रह किया कि आगे भी उनका स्नेह झारखंड को मिलता रहे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सपरिवार मिले सांसद संजय सेठ
Reviewed by PSA Live News
on
12:26:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: