दुमका। लोकसभा चुनाव संपन्न कराकर लौट रहे मतदान कर्मियों के बस को लैंड माइंस विस्फोट कर उड़ा देने की घटना में आरोपित पांच नक्सलियों को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश रमेश चंद्रा की कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया। बरी होने वालों में भाकपा नक्सली संगठन के प्रवीर दा उर्फ सुखलाल मुर्मू, बुद्धिनाथ मुर्मू, सोम मुर्मू, ताला कुड़ी, बाबूलाल बास्की शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने 24 अप्रैल, 2014 की शाम शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पलासी और सरसाजोल के बीच पीसीसी पथ पर बारूदी सुरंग विस्फोट कर मतदान कर्मियों के मिनी बस को उड़ा दिया, जिसमें तीन मतदान कर्मियों की मौत हो गयी थी। नक्सलियों ने उसके आगे चल रहे मैजिक वाहन पर सवार पांच पुलिस कर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना में दोनों वाहनों में सवार 11 मतदान कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये थे। नक्सलियों ने 5 इंसास रायफल, गोली-550 चक्र, मैगजीन-25 पीस लूट लिया था।
साक्ष्य के अभाव में मतदानकर्मियों के बस को उड़ाने वाला नक्सली को अदालत ने किया बड़ी
Reviewed by PSA Live News
on
11:29:00 pm
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: