ब्लॉग खोजें

चावल दिवस पर दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 का खाद्यान्न वितरण अनिवार्य रुप से करने का निर्देश

 सभी बीडीओ, एडीएसओ, एमओ और बीसओ को दिये निर्देश

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सतर्कता समिति के सदस्यों की उपस्थिति में खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश

हर महीने 15, 16, 25 और 26 तारीख को चावल दिवस का होगा आयोजन

रांची। 15 फरवरी 2023 को आयोजित किये जाने वाले चावल दिवस पर दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 के आवंटित खाद्यान्न का वितरण अनिवार्य रुप से किये जाने को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पणन पदाधिकारी अनुभाजन क्षेत्र, रांची और सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र लिखा है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची श्री अल्बर्ट बिलुंग ने 15 फरवरी को आयोजित किये जानेवाले चावल दिवस को व्यापक और प्रभावी रुप से मनाते हुए दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 का खाद्यान्न वितरण कार्य अनिवार्य रुप से करने का निदेश दिया गया है। 

माह दिसंबर 2022 के लिए आवंटित खाद्यान्न के विरुद्ध 86 प्रतिशत और माह जनवरी 2023 के लिए आवंटित खाद्यान्न के विरुद्ध मात्र 44 प्रतिशत ही वितरण किया गया है। 

आपको बतायें कि रांची जिला में जन वितरण प्रणाली के तहत लाभुकों को ससमय खाद्यान्न एवं अन्य सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने को लेकर चावल दिवस का आयोजन करने हेतु पूर्व में ही उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा दिशा निर्देश दिये गये थे।

विभागीय निदेशानुसार उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा प्रत्येक महीने की 15, 16, 25 और 26वीं तारीख को चावल दिवस का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। उपायुक्त द्वारा लक्षित जन वितरण प्रणाली के तहत लाभुकों को खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री का वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सतर्कता समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
चावल दिवस पर दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 का खाद्यान्न वितरण अनिवार्य रुप से करने का निर्देश चावल दिवस पर दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 का खाद्यान्न वितरण अनिवार्य रुप से करने का निर्देश Reviewed by PSA Live News on 8:27:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.