जबकि चैम्बर कार्यकारिणी में निम्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई जैसे एक मध्यस्थता केंद्र बनाये जाने का भी निर्णय लिया गया जिसमें व्यापारियों के आपसी विवाद तथा व्यापारी व ग्राहकों के संग हुए विवादों का निपटारा किया जायेगा। जबकि आगामी 5 मार्च को अग्रसेन भवन में व्यापारियों के साथ होली मिलन समारोह मनाये जाने का निर्णय लिया गया। वही शहर के प्रवेश द्वारों पर चैम्बर का स्वागत बोर्ड लगाने का भी निर्णय लिया गया। तथा होली के बाद पड़ने वाले दिन बुधवार से साप्ताहिक बन्दी भी किया जाना तय हुआ। साथ ही साथ चैंबर का सोसाईटी एक्ट के अधीन पंजीकरण करवाने तथा नई सदस्यता अभियान अनवरत रखे जाने का निर्णय हुआ। एवं इस माह के अंदर सभी सदस्यों के बीच सदस्यता प्रमाण पत्र भी वितरण कर दिया जायेगा। बैठक में फेडरेशन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश महतो, लोहरदगा चैंबर पूर्व अध्यक्ष कमल प्रसाद केशरी, अध्यक्ष रितेश कुमार, सचिव राकेश कुमार सिन्हा, वरीय उपाध्यक्ष पंकज कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार, सह सचिव अनीश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र कुमार, पीयूष केशरी, पुरूषोत्तम नाथ तिवारी, उत्तम कुमार, चन्दन गोयल, व्यापारी दीपक जायसवाल उपस्थित थे।
कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 का होगा पुरजोर विरोध: लोहरदगा चैम्बर
Reviewed by PSA Live News
on
6:52:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: