भाजपा युवा मोर्चा कुड मंडल के द्वारा बजट पर चर्चा कार्यक्रम गांधी मेमोरियल उच्च विद्यालय टेन प्लस टू मराडीह में किया गया
लोहरदगा। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सरजु कुमार साहू के नेतृत्व में केंद्र के आदेशानुसार बजट पर चर्चा कार्यक्रम गांधी मेमोरियल उच्च विद्यालय टेन प्लस टू में आयोजित किया गया| इस कार्यक्रम में *मुख्य वक्ता के रूप में लोहरदगा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सह ओबीसी मोर्चा लोहरदगा के महामंत्री रितेश कुमार उपस्थित रहे!* बजट पर चर्चा *कार्यक्रम में रितेश कुमार जी ने बच्चों को बजट के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बतलाया कि बजट में आने वाले वित्तीय वर्ष का संपूर्ण आर्थिक अनुमानित व केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित आय व्यय का लेखा-जोखा होता है। बजट हर साल केंद्रीय वित्त मंत्री के द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किया जाता है। बजट से ही देश का विकास और देश का भविष्य तय होता है।* साथ ही साथ इन्होंने बतलाया कि *वितीय वर्ष 2023-2024 हेतु लोकसभा में पारित बजट के अनुसार व्यक्तिगत आयकरदाताओं को 7 लाख तक का इनकम टैक्स फ्री किया गया है। जबकि शिक्षा के क्षेत्र में 740 एकलव्य विद्यालय में 38800 शिक्षकों का नियुक्ति होना भी तय किया गया है। एशिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क भारत का है और रेलवे के विकास के लिए 240 लाख करोड़ रुपए रेलवे को सौगात दिया गया, जबकि विभिन्न नगरों में नये हवाई अड्डा बनाने का भी प्रस्ताव है। किसानों के लिए बागवानी मिशन के तहत 22 सौ करोड़ रुपए दिया गया है।* इस दौरान भाजयुमो अध्यक्ष सरजू कुमार साहू ने बच्चों से चर्चा करते हुए बतलाया की महिला सशक्तिकरण के विभिन्न योजनाओं के साथ साथ टाइम बैंको में महिला बचत खाता खोल दो लाख तक जमा करने पर 7.5 फीसद ब्याज मिलेगा। तथा महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा। इस दौरान ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार चुन्नू विश्वजीत भारती पंकज भारती, मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार साहू ने बजट पर बच्चों के बीच चर्चा कियाl
भाजपा युवा मोर्चा कुड मंडल के द्वारा बजट पर चर्चा कार्यक्रम गांधी मेमोरियल उच्च विद्यालय टेन प्लस टू मराडीह में किया गया
Reviewed by PSA Live News
on
11:04:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
11:04:00 pm
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: