रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक और झारखंड बचाओ मोर्चा के मुख्य संयोजक लोबिन हेंब्रम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और महाधिवक्ता राजीव रंजन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कहा कि जब बाबूलाल मरांडी की सरकार थी तो बिहार पुनर्गठन अधिनियम के तहत बिहार की स्थानीय नीति को मरांडी ने लागू किया था, उसके खिलाफ यही राजीव रंजन हाईकोर्ट गए थे और झारखंड को स्थानीय नीति नहीं मिल पायी थी. ऐसे में झारखंड विरोधी मानसिकता वाले व्यक्ति को आखिरकार सरकार ने किस आधार पर इतनी बड़ी जिम्मेवारी सौंप दी. झारखंड को लेकर जो भी नीति नियम बन रहे हैं, उसे ना तो राजीव रंजन हाईकोर्ट में और ना ही राजभवन के पास सरकार का पक्ष मजबूती से रख पा रहे हैं, इसलिए सरकार इस झारखंड विरोधी महाधिवक्ता राजीव रंजन को अविलंब हटाएं।
लोबिन हेंब्रम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और महाधिवक्ता राजीव रंजन के खिलाफ खोला मोर्चा
Reviewed by PSA Live News
on
10:00:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
10:00:00 pm
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: