रांची। विश्व हिन्दू परिषद रांची महानगर के रामनगर चुटिया में महानगर अध्यक्ष माननीय कैलाश केशरी जी की अध्यक्षता में चुटिया स्थित प्राचीन राम मंदिर परिसर में संत रविदास जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त सहमंत्री व कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री रंगनाथ महतो जी ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर तथा तीन बार प्रणवोच्चार, एकात्मता मंत्र एवं तेरह बार विजय महामंत्र का सामूहिक रूप से जाप कर किया गया। तत्पश्चात अतिथि एवं आगत सभी लोगों का परिचय हुआ। साथ ही रविदास समाज के प्रतिनिधि सुरेश राम मास्टर साहब को भगवा वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य वक्ता विहिप प्रान्त सहमंत्री श्री रंगनाथ महतो ने जी ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं। उनका जन्म एक चर्मकार कुल में हुआ था। और अपने पैतृक कार्य करते भी उन्हें किसी प्रकार का हीन भावना कभी नहीं लाया और कार्य किया। उन्होंने मुगल काल के अनेक अत्याचारों को सहा और अपने चमत्कारिक गुणों से सभी को परास्त कर हिन्दू संस्कृति का झंडा गाड़ा। आज हमें जातियों में बांटने का षडयंत्र राष्ट्र विरोधियों के द्वारा चल रहा है। इस षडयंत्र को हमें समझना पड़ेगा। और हमें अपनी धर्म संकृति की रक्षार्थ कुछ न कुछ समय निकालना चाहिए। तब ही हम और हमारा समाज, हमारा देश सुरक्षित रह पाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेश राम, विजय राम, दिनेश राम, रपित रजक, समाजसेवी मुनचुन राय, अमित केशरी, रतन केशरी, कौशल केशरी, राहुल शर्मा, बबिता हिन्दू, रजत, जनार्दन साह, सतीश, रूपेश केशरी, धनजु नायक, रेणु सिंह, ममता देवी, ललिता जी, काबिर सत्संगी, अबीर दयाल सत्संगी, पूजा सिंह, शैलेश सिंह, रवि सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
रामनगर चुटिया में विहिप ने मनाया रविदास जयंती
Reviewed by PSA Live News
on
9:12:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
9:12:00 pm
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: