ब्लॉग खोजें

एएनएम जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ ने किया भिक्षाटन

रांची।
झारखंड एएनएम जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ तथा झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मचारी संघ के संयुक्त आवाहन पर राज भवन रांची के समक्ष आहूत राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन का 22 वा दिन तथा आमरण अनशन का 15 वां दिन है ,अनशन कारियों की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है लेकिन सरकार के द्वारा या विभाग के द्वारा अभी तक इस संबंध में कोई भी प्रतिनिधि वार्ता या आश्वासन हेतु उपस्थित नहीं हुए हैं इससे पूरे राज्य के अनुबंध कर्मचारियों में रोष उत्पन्न है इसी रोष को प्रकट करने के लिए आज दिनांक 7 फरवरी 23 को पूरे झारखंड के हजारों अनुबंध कर्मी  राजभवन के समक्ष धरनास्थल से कचहरी तक भिक्षाटन के लिए निकले करीब 5000 कर्मचारियों के समूह के साथ शांतिपूर्ण रैली राजभवन से नारा लगाते हुए और भिक्षाटन करते हुए कतार में कचहरी तक गए और कचहरी से राजभवन तक रैली की शक्ल में नारा लगाते हुए वापस आए, अनुबंध कर्मचारियों के इस रैली से रांची शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गई चारों तरफ जाम का माहौल लगा रहा, भूखे प्यासे कर्मचारी दोगुने जोश में आर पार की लड़ाई के लिए तैयार दिखे, यदि सरकार जल्द इस पर कोई निर्णय नहीं लेती है तो यह लड़ाई और भी व्यापक रूप से चलाई जाएगी और जब तक कर्मचारियों के 1 सूत्री मांग वर्ष 2014 के पारा मेडिकल नियमितीकरण नियमावली के तर्ज पर सभी अनुबंधित पारा मेडिकल कर्मियों यथा एएनएम जीएनएम लैब टेक्नीशियन फार्मासिस्ट x-ray टेक्निशियन एवं नेत्र सहायक के नियमितीकरण हेतु संघर्ष रत है, विनय कुमार सिंह अभी भी आईसीयू में भर्ती है।

एएनएम जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ ने किया भिक्षाटन एएनएम जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ ने किया भिक्षाटन Reviewed by PSA Live News on 3:26:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.