ब्लॉग खोजें

दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड निर्गत करने हेतु रांची जिला के सभी प्रखंड़ो/अंचलों में होगा दिव्यांग बोर्ड का आयोजन

रांची। रांची जिला में 18 वर्ष से अधिक वर्ष के आयु वर्ग के सभी दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड निर्गत करने हेतु तिथिवार दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा के निदेशानुसार सिविल सर्जन कार्यालय, रांची जिला के सभी प्रखंड/अंचल में दिव्यांग बोर्ड आयोजन हेतु तिथि निर्धारित की गई है।

दिव्यांग बोर्ड में 18 वर्ष से अधिक वर्ष के आयु वर्ग के सभी दिव्यांगजनों एवं अन्य लाभार्थियों की जांच की जाएगी। संबंधित प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को अनुपालन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया है।

तिथिवार प्रखंड/अंचल में आयोजित किए जाने वाले दिव्यांग बोर्ड का विवरण निम्न है :-
1. अनगड़ा - 14 फरवरी 2023
2. बेड़ो - 17 फरवरी 2023
3. बुंडू - 20 फरवरी 2023
4. बुढ़मू - 23 फरवरी 2023
5. चान्हो - 25 फरवरी 2023
6. ईटकी - 27 फरवरी 2023
7. कांके - 28 फरवरी 2023
8. खलारी - 02 मार्च 2023
9. लापुंग - 03 मार्च 2023
10. मांडर - 10 मार्च 2023
11. नगड़ी - 11 मार्च 2023
12. नामकुम - 13 मार्च 2023
13. ओरमांझी - 14 मार्च 2023
14. राहे - 17 मार्च 2023
15. रातू - 20 मार्च 2023
16. सिल्ली - 23 मार्च 2023
17. सोनहातू - 25 मार्च 2023
18. तमाड़ - 27 मार्च 2023
19. सदर अस्पताल (रांची शहरी क्षेत्र) - 29 मार्च 2023
दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड निर्गत करने हेतु रांची जिला के सभी प्रखंड़ो/अंचलों में होगा दिव्यांग बोर्ड का आयोजन दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड निर्गत करने हेतु रांची जिला के सभी प्रखंड़ो/अंचलों में होगा दिव्यांग बोर्ड का आयोजन Reviewed by PSA Live News on 11:20:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.