ब्लॉग खोजें

पलाश आजीविका दीदी कैफे का शुभारंभ, झारखंड के पारंपरिक जनजातीय व्यंजन का भी लोग ले सकेंगे लुत्फ

रांची समाहरणालय ब्लॉक A परिसर में आज से पलाश आजीविका दीदी कैफे की शुरुआत हो गई। उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने दीदी कैफे का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान जिला योजना पदाधिकारी, रांची श्री विनय कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस, रांची श्री दिव्यदीप सिंह, अन्य संबंधित पदाधिकारियों के अलावा कैफे को संचालित करने वाली दीदीयां उपस्थित थी।

*उपायुक्त ने कैफे की व्यवस्था का लिया जायजा*

कैफे के शुभारंभ के पश्चात उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। किचन में जाकर उपायुक्त ने साफ-सफाई और व्यंजनों को बनाने में उपयोग किए जाने वाली सामग्री का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि महिला समूह द्वारा बनाए जाने वाले प्लेट का इस्तेमाल करें। साथ ही उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और कचरा डस्टबिन में ही फेंका जाए इसे सुनिश्चित करें। उपायुक्त द्वारा कैफे को संचालित करने वाली दीदियों को समन्वय स्थापित कर कैफे में आने वाले लोगों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

*झारखंड के पारंपरिक जनजातीय व्यंजन का ले सकेंगे लुत्फ़*

समाहरणालय परिसर स्थित *पलाश आजीविका दीदी कैफे* में सामान्य व्यंजनों के अलावा झारखंड के पारंपरिक जनजातीय व्यंजन का भी लुत्फ लिया जा सकेगा। कैफ़े में "झार आहार" मेन्यू में झारखंड के पारंपरिक जनजातीय व्यंजन लोगों को मिल सकेगा।
पलाश आजीविका दीदी कैफे का शुभारंभ, झारखंड के पारंपरिक जनजातीय व्यंजन का भी लोग ले सकेंगे लुत्फ पलाश आजीविका दीदी कैफे का शुभारंभ, झारखंड के पारंपरिक जनजातीय व्यंजन का भी लोग ले सकेंगे लुत्फ Reviewed by PSA Live News on 7:46:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.