ब्लॉग खोजें

आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक

रांची।  उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय ब्लॉक 'A' स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में सिविल सर्जन, रांची डॉक्टर विनोद कुमार, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, जिला समन्वयक आयुष्मान भारत, निजी अस्पतालों के संचालक/प्रबंधक एवं इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत सूचीबद्ध निजी स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराए जाने के बाद इंश्योरेंस कंपनी द्वारा निष्क्रिय किए गए केस का भुगतान नहीं किए जाने पर विचार विमर्श किया गया। उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा बारी-बारी से सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों से निष्क्रिय किए गए मामलों के जानकारी ली गई।

निजी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा निष्क्रिय किए गए केस को लेकर इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधियों से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की गई। उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा भविष्य में रिजेक्शन ना हो इसके लिए तैयारियां और तकनीकी व्यवस्था में सुधार के निदेश दिए। साथ ही उपायुक्त द्वारा ससमय जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित करने का निदेश दिया गया।
आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक Reviewed by PSA Live News on 7:51:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.