रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में श्री कृष्ण प्रणामी महिला समिति द्वारा भजन- कीर्तन सत्संग किया गया। भजन- कीर्तन कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा श्री राधा कृष्ण पर आधारित गाये मनमोहक भजनों से पूरा कृष्ण दरबार भक्तिमय हो गया। महिला भजन गायकों ने अपने सुमधुर भजनों से सत्संग में बड़ी संख्या मे उपस्थित महिला श्रोताओं को खूब झुमाया। तत्पश्चात मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा प्रसाद का विधिवत भोग लगाया गया। एवं सामूहिक महाआरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को श्री राधा कृष्ण मंदिर मे महिला समिति द्वारा भजन- कीर्तन सत्संग का आयोजन किया जाता है।
श्री राधा- कृष्ण मंदिर मे महिला समिति द्वारा भजन - कीर्तन सत्संग का हुआ आयोजन
Reviewed by PSA Live News
on
9:50:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: