रांची। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो आने के बाद सांसद संजय सेठ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सांसद ने कहा है कि यह लोकतंत्र, लोकतंत्र के मंदिर, लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार और वोट देकर चुनने वाली जनता इन सबका अपमान है। इन सब के लिए शर्मनाक बात है।
सांसद श्री सेठ ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार के मंत्रियों का यह कृत्य बताता है कि झारखंड के मंत्री किस कदर व्याभीचार में डूबे हुए हैं। सांसद ने चुटकी लेते हुए कहा कि मंत्री जी इन्हीं सब चीजों में व्यस्त हैं तो राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में क्या सुधार होगा।
उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता को सार्वजनिक रूप से जनता से माफी मांगना चाहिए। नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। सांसद ने झारखंड के राज्यपाल श्री सी० पी० राधाकृष्णन से गुहार लगाई है कि ऐसे नैतिकता विहीन और व्याभिचारी मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। उनकी सदस्यता समाप्त कर, आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया जाए। ऐसे लोग किस मुंह से आम जनता के सामने नैतिकता की बातें करते हैं, यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और घोटालेबाजों से घिरे राज्य झारखंड, अब व्याभिचारियों के बीच में फंस चुका है। यह बेहद दुखद है।
सांसद संजय सेठ की राज्यपाल से गुहार - बन्ना गुप्ता को तत्काल बर्खास्त करें
Reviewed by PSA Live News
on
7:45:00 am
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: