माननीय राष्ट्रपति महोदया के रांची भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के 02 किलोमीटर की परिधि अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित
रांची। माननीय राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के रांची भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के 02 किलोमीटर की परिधि क्षेत्र को अस्थाई रूप से रेड जोन घोषित किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा ड्रोन नियम 2021 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित किया गया है।
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, माननीय राष्ट्रपति महोदया का दिनांक 24-26 मई 2023 को राँची में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस क्रम में माननीय राष्ट्रपति महोदया राजभवन में आवासन करेंगी तथा नव निर्मित उच्च न्यायालय एवं आई०आई०आई०टी० नामकुम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। उग्रवादी एवं आतंकी गतिविधि के मद्देनजर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से उक्त स्थानों को रेड ज़ोन घोषित किया गया है।
*निम्न क्षेत्र हैं रेड जोन*
वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा ड्रोन नियम 2021 के नियम 22, 24 एवं 26 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नव निर्मित उच्च न्यायालय भवन, धुर्वा से 02 कि०मी०, जे.यू.टी. (आई०आई०आई०टी०) नामकुम से 02 कि०मी० एवं राजभवन से 02 कि०मी० की परिधि क्षेत्र को दिनांक 24.05.2023 से दिनांक 26.05.2023 तक अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित किया गया है।
*बिना पूर्व अनुमति के रेड ज़ोन में ड्रोन का प्रचालन नहीं*
रेड जोन में कोई भी व्यक्ति सक्षम पदाधिकारी के पूर्व अनुमति के बिना ड्रोन का प्रचालन नहीं कर सकेगा।
माननीय राष्ट्रपति महोदया के रांची भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के 02 किलोमीटर की परिधि अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित
Reviewed by PSA Live News
on
8:48:00 pm
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: