ब्लॉग खोजें

नमो क्रिकेट कैंप : तलाश क्रिकेट की प्रतिभाओं का


रांची । 
रांची में क्रिकेट की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए रांची के सांसद संजय सेठ के द्वारा नमो क्रिकेट कैप   का 10 दिवसीय आयोजन किया जा रहा है । 

क्रिकेट में संभावनाओं को थोड़ा सा तराश कर और बेहतर किया जा सकता है  रांची  कई ऐसे प्रति भान खिलाड़ी है  जिसे थोड़ा सा मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता है थोड़े बेहतर प्रशिक्षण की आवश्यकता है जिससे वे अपने राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं इसी उद्देश्य से 1 जून से 10 जून 2023 तक शारदा ग्लोबल स्कूल बुकरू (कांके) में 10 दिवसीय  नमो क्रिकेट कैप  का आयोजन किया गया है इस क्रिकेट कैंप   का संचालन बिहार झारखंड के भूतपूर्व रणजी खिलाडी प्रदीप खन्ना के मार्गदर्शन में संपन्न होगा यहां बच्चों को क्रिकेट के बेहतर गुर सिखाया जाएंगे। इस क्रिकेट कैप  में  नवोदित अंडर  17 क्रिकेटरो को प्रशिक्षण दिया जाएगा  इस खेल के संयोजक संजय पोद्दार ने बताया आज रांची के विभिन्न स्कूलों से 205 बच्चों ने ट्रायल में भाग लिया जिसमें से 50 बच्चों को इस कैंप के लिए चयनित किया गया प्रशिक्षक प्रदीप खन्ना के देखरेख में बच्चों का चयन किया गया है  प्रशिक्षण में भाग लेने वाले खिलाडियों की उम्र सीमा 15 से 17 वर्ष निर्धारित की गई है     1 जून से  प्रशिक्षण शिविर सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। आज सभी चयनित बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया गया इस प्रशिक्षण शिविर में झारखंड के कई नामी गामी खिलाड़ियों द्वारा भी बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आज के इस प्रशिक्षण शिविर में नरेंद्र सिंह धोनी कमल सिंघानिया उपस्थित थे। 

नमो क्रिकेट कैंप : तलाश क्रिकेट की प्रतिभाओं का नमो क्रिकेट कैंप : तलाश क्रिकेट की प्रतिभाओं का Reviewed by PSA Live News on 8:28:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.