ब्लॉग खोजें

विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा पहुंचकर शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि



रामगढ़।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद, स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर विश्व ब्राह्मण संघ का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचा और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह प्रतिनिधिमंडल झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में पहुंचा, जिसमें जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, महासचिव अरुण बनर्जी, कोषाध्यक्ष गोकुल शर्मा, जिला संगठन मंत्री भूपेश मणि तिवारी, जिला प्रवक्ता अनुज तिवारी, जिला महासचिव अनिल त्रिपाठी, जिला संरक्षक सुरेंद्र पांडेय, जिला सचिव सुरेंद्र पांडेय और नवीन पांडेय, बरकाकाना अध्यक्ष अनंत लाल उपाध्याय, बीरेन्द्र पांडेय, शंभु झा, प्रमोद तिवारी, मुना मिश्रा सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत नेता की प्रतिमा और तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात कर प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड आंदोलन में शिबू सोरेन के योगदान को याद किया।

इसके अलावा, विश्व ब्राह्मण संघ की ओर से रामगढ़ के बिजूलिया स्थित जलाराम बप्पा मंदिर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा, "गुरुजी के निधन से झारखंड ने अपना एक सच्चा जननायक खो दिया है। उनका योगदान अपूरणीय है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। हम उनके योगदान और स्मृतियों को सदैव अपने हृदय में संजोकर रखेंगे।"

विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा पहुंचकर शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा पहुंचकर शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि Reviewed by PSA Live News on 4:13:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.