ब्लॉग खोजें

देवघर के बाबा मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की पूजा-अर्चना


 रांची।  तीन दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर पहुंच गई है. देवघर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ने बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की. इस दौरान उनके साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे मौजूद रहे. इससे पहले देवघर पहुंचे पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया था. बता दें, राष्ट्रपति के देवघर में आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. देवघर एयरपोर्ट से लेकर बाबा मंदिर साथ ही बाबा मंदिर से लेकर सर्किट हाउस के बीच रुट लाइन में कई स्थानों पर लोग तिरंगा लेकर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए सड़क के किनारों पर खड़े रहेंगे। 

बता दें. यह पहली बार नहीं जब कोई राष्ट्रपति देवघर का दौरा कर रहा हो. इससे पहले राष्ट्रपति के रुप में डॉ राजेंद्र प्रसाद. प्रणव मुखर्जी और रामनाथ कोविंद ने भी देवघर के बाबा मंदिर का दर्शन और यहां पूजा-अर्चना किया है. राष्ट्रपति बाबा मंदिर में पूजा के बाद सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी. बता दें. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगभग सवा दो घंटे तक देवघर में रुकेंगी।  
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड से खास रिश्ता है. उनका यह दौरा काफी खास माना जा रहा है. देवघर से राजधानी रांची पहुंचने के बाद वे कई नेताओं से मुलाकात करेंगी. राजधानी रांची में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और स्टेट पुलिस के जवानों को तैनात किया गया हैं. साथ ही सीनियर आईएएस और ADG मॉनिटरिंग कर रहे है। 
देवघर के बाबा मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की पूजा-अर्चना देवघर के बाबा मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की पूजा-अर्चना Reviewed by PSA Live News on 11:35:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.