ब्लॉग खोजें

भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष श्री गजेंद्र गुप्ता जी की अध्यक्षता में संपन्न

मिथिलेश यादव की रिपोर्ट।
सिंगरौली। मौके पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदरणीय श्री राजेंद्र मेश्राम जी ने बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक एकजुट होकर के कार्य करने की सलाह दिया। किसी भी सुख दुख में हर कार्यकर्ताओं के साथ रहने का भरोसा दिलाया।
वहीं जिला उपाध्यक्ष एवं सरई मंडल के प्रभारी आदरणीय श्री प्यारेलाल चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में केंद्र में मोदी सरकार की जो योजनाएं चल रही है उस योजनाओं के विषय में गांव-गांव तक घर-घर तक हर कार्यकर्ताओं को पहुंचाने का संकल्प दिलवाया।
कार्यक्रम के बाद पूर्व विधायक राजेंद्र मेश्राम जी के उपस्थित एवं सरई मंडल प्रभारी प्यारे लाल चतुर्वेदी जी के उपस्थिति में श्री महेश गुप्ता जी,श्री हिंछलाल तिवारी एवं अशोक कुमार साकेत जी भारतीय जनता पार्टी के रीति- नीति को समझकर पार्टी में सदस्यता लिया।

उक्त कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष श्री लाले वैश्य जी, श्री राजकुमार दुबे जी, श्री महाबली सिंह, मंडल महामंत्री श्री शिव संतोष चतुर्वेदी जी, श्री श्यामलाल साकेत जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजा मोर्चा श्री दादूलाल प्रजापति जी,जिलामहामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री सिया राम जायसवाल जी,पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति देवेंद्र पनाडिया जी, जनपद सदस्य गन्नई एवं मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री रामधनी यादव जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रमिता दुबे जी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री विकास श्रीवास जी,अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री कैलाश सिंह जी,अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री राम प्रसाद वर्मा जी,गुलाब वैश्य जी, सोशल मीडिया संयोजक सी.एल.यादव जी,आशीष गुप्ता जी,संतोष जायसवाल जी,विनय वर्मा जी,आर.डी. जायसवाल जी एवं बूथ अध्यक्ष, बीएलए एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सोशल मीडिया संयोजक, मंडल सि.एल. यादव व मिथिलेश यादव उपस्थित रहे।
भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष श्री गजेंद्र गुप्ता जी की अध्यक्षता में संपन्न भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष श्री गजेंद्र गुप्ता जी की अध्यक्षता में संपन्न Reviewed by PSA Live News on 11:52:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.