रांची। जिला परिवहन पदाधिकारी, रांची श्री प्रवीण प्रकाश द्वारा खेलगांव क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान टैक्स डिफॉल्टर्स, ओवरलोडेड, बिना परमिट, प्रदूषण प्रमाण, बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट, सवारी गाड़ी में क्षमता से अधिक यात्री बैठाने एवं वाहन संबंधी अन्य कागजातों की जाँच जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा की गई।
*137 वाहनों की जांच, 19 वाहनों से वसूला गया 01 लाख 26 हज़ार 750 रुपये का जुर्माना*
वाहन जांच के दौरान कुल 137 वाहनों की जाँच की गई। बारी-बारी से सभी वाहनों के दस्तावेजों की जाँच की गई, जिसमें 19 वाहनों के कागजात सही नहीं पाए गए। कुल 19 वाहनों (मालवाहक वाहनों, हाइवा, सवारी वाहन, दो पहिया आदि) से 01 लाख 26 हज़ार 750 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
*वाहन संबंधित कागजात अपडेट रखें - डीटीओ*
जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वाहनों की जाँच निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों/चालकों से वाहन संबंधित सभी कागजात अद्यतन रखने को कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वाहनों में लदान क्षमता के अनुसार ही परिवहन करें। श्री प्रवीण प्रकाश ने कहा कि सवारी वाहनों में भी क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने पर कार्रवाई की जाएगी।
टैक्स डिफॉल्टर और ओवरलोडेड वाहनों की जांच, 19 वाहनों से वसूला गया 126750 रुपये का जुर्माना
Reviewed by PSA Live News
on
2:24:00 pm
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: