लातेहार । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लातेहार जिला का जिला बैठक वैष्णो मंदिर, लातेहार में संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता नवनिर्वाचित जिला संयोजक उज्ज्वल शुक्ला ने किया, बैठक में आगामी विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई, बैठक में सर्वसम्मति से 04 जुलाई को स्वामी विवेकानंद जी के पुनयतिथि के अवसर पर जिले के विभिन्न इकाइयों में माल्यार्पण, पौधारोपण और संगोष्ठी कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है, वही 9 जुलाई से 16 जुलाई को राष्ट्रीय छात्र दिवस के उपलक्ष्य में सभी इकाइयों में परिषद से परिचय का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है, वहीं आगामी 23 जुलाई को जिला सम्मेलन डिग्री कॉलेज मनिका में होना तय हुआ है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक ने बताया की आगामी 21 जून से 10 अगस्त तक विद्यार्थी परिषद जिले भर में शैक्षणिक मुद्दों को लेके आंदोलनरत रहेगी।
बैठक में मुख्य रूप से प्रांत सह मंत्री रमेश उरांव जी, प्रांत एसएफएस सह प्रमुख कुमार नवनीत जी, जिला सह संयोजक बृजकिशोर टाना भगत जी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य उत्तम कुमार जी, पूर्णकालिक अतुल कुमार सिंह जी, राष्ट्रीय कला मंच जिला प्रमुख अभिषेक जी, कमलेश जी, देवदास सिंह जी, रंजित जी, अनिरुद्ध जी,संदीप टाना भगत जी, व पूर्व कार्यकर्ता गौरव जी उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला बैठक संपन्न
Reviewed by PSA Live News
on
7:45:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
7:45:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: