डुमरी । भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक मंगलवार को जामतारा पंचायत भवन सभागार में हुई।अध्यक्षता कृष्णकांत शर्मा ने किया जबकि इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल,जीवाधन महतो, निर्मल जायसवाल,सुरेन्द्र कुमार,बजल हेम्ब्रम आदि उपस्थित हुए।बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर किया।बैठक में 22 जून को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गिरिडीह आगमन पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा 30 जून तक चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान पर चर्चा की गयी।वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।कहा गया है कार्यक्रम में प्रखंड से दर्जनों वाहनों से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे।इस दौरान दीपक श्रीवास्तव,मोतीलाल पंडित,दीपक ठाकुर,भुनेश्वर यादव,संजय अग्रवाल,शिवकुमार सिन्हा,रामचंद्र यादव,बलदेव रबिदास, आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के गिरिडीह आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक की
Reviewed by PSA Live News
on
8:06:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
8:06:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: