ब्लॉग खोजें

अपर जिला दंडाधिकारी कार्यालय में कार्यरत होमगार्ड अवधेश कुमार दुबे सेवानिवृत्त, पदाधिकारी/कर्मियों ने बेहतर भविष्य की दी शुभकामनाएं

रांची। आज अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) कार्यालय में होमगार्ड श्री अवधेश कुमार दुबे की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर जिला दंडाधिकारी, राँची (विधि व्यवस्था) श्री राजेश्वर नाथ आलोक, कार्यालय प्रधान लिपिक, श्री अभिषेक कुजूर, बीरेंद्र कुमार, महीउद्दीन अंसारी, अशोक कुमार वर्मा, पंकज कुमार, मो. एहसान अंसारी, सागर नाथ महतो, श्रीमती प्रमिला कुमारी ने सेवानिवृत्त श्री अवधेश कुमार दुबे को सम्मानित करते हुए बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) श्री राजेश्वर नाथ आलोक ने श्री अवधेश कुमार दुबे को शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

विदाई समारोह के दौरान अपर जिला दंडाधिकारी, राँची (विधि व्यवस्था) श्री राजेश्वर नाथ आलोक सहित अन्य पदाधिकारी/कर्मियों ने श्री अवधेश कुमार दुबे के साथ अपने कार्यानुभव साझा किये। श्री अवधेश कुमार दुबे 29 वर्ष की सेवा के पश्चात आज सेवानिवृत्त हुए। श्री अवधेश कुमार दुबे ने भी सेवाकाल के दौरान पदाधिकारी/कर्मियों के साथ बिताए क्षण को याद किया और अपने अनुभव साझा किए। सेवानिवृत्ति पर मिले सम्मान पर उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया। 
अपर जिला दंडाधिकारी कार्यालय में कार्यरत होमगार्ड अवधेश कुमार दुबे सेवानिवृत्त, पदाधिकारी/कर्मियों ने बेहतर भविष्य की दी शुभकामनाएं अपर जिला दंडाधिकारी  कार्यालय में कार्यरत होमगार्ड अवधेश कुमार दुबे सेवानिवृत्त, पदाधिकारी/कर्मियों ने बेहतर भविष्य की दी शुभकामनाएं Reviewed by PSA Live News on 6:51:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.