रांची । सांसद संजय सेठ द्वारा आज हटिया विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया । सांसद सेठ ने हटिया विधानसभा के अंतर्गत हटिया मंडल के बिरसा चौक दिनकर नगर विकासनगर नेपाली कॉलोनी सहित दर्जनों मोहल्लो में जनसंपर्क अभियान चलाकर स्थानीय लोगों के साथ संवाद एवं उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद सेठ ने लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी । सांसद संजय सेठ ने आज हटिया विधानसभा के जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित करने वाले लोगों में समाजसेवी व्यापारी शामिल है । जनसंघ काल के राधेश्याम गुप्ता निर्धन राय शंकर गुप्ता विष्णु छेत्री शंकर प्रसाद राजेश सिंह शामिल है । सांसद सेठ ने जनसंपर्क अभियान के तहत कहा कहा 2014 से लगातार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नित्य नए आयाम गढ़ रहे हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों के लिए अनेकों रचनात्मक कार्य किए हैं । प्रधानमंत्री आवास योजना जिसके तहत 2024 तक प्रत्येक कच्चे मकानों को पक्का करने का संकल्प आज देश के वैसे लोग जो कच्चे घरों में रहते थे, उन्हें आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान दिए गए। आज देश के 90% लोगों को पक्का मकान मुहैया कराया गया । स्वच्छ भारत मिशन के तहत 4371 शहर व कस्बे खुले में शौच से मुक्त घोषित किए गए । पहले हमारी बहन बेटियों को खुले में शौच जाना पड़ता था । आज नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प के कारण आज हमारी घर की बहू बेटियां शौचालय में शौच के लिए जाती है । हर घर जल हर घर जल योजना के तहत देश के सभी शहरों में हर घर में एक नल से पानी पहुंचाने का संकल्प लिया गया । जिसके तहत आज युद्ध स्तर पर गांव हो शहर हो सभी जगह यह काम तेजी से चल रहे हैं और लोगों को स्वच्छ पीने का पानी मिल पा रहा है। अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन अमृत के तहत जलापूर्ति सीवरेज शहरी परिवहन पार्क जैसी बुनियादी नागरिक सुविधा मुहैया कराकर लोगों का जीवन स्तर बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है । वही 11 करोड़ से अधिक व्यक्तिगत घरेलू शौचालय 4,3970 सामुदायिक स्वच्छता पर इसरो का निर्माण 75 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों ने एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया। 12,7 करोड़ नए नल का कनेक्शन प्रदान किए गए, 9500000 नए सीवरेज कनेक्शन दिए गए, 350 पर योजनाओं का शिलान्यास किया गया । वहीं पूर्व के रघुवर दास की सरकार में रांची में एक बेहतर कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण हुआ । कैंसर के लोग रोगी जो पहले राज्य के बाहर इलाज के लिए जाते थे, भाजपा के शासनकाल में एक बेहतर और भव्य सभी सुविधाओं से युक्त हॉस्पिटल का निर्माण कराया गया। ऐसी कई विकास के कार्य देश और पूर्व के भाजपा के सरकार में किए गए हैं । सांसद सेठ ने लोगों को हर संभव सहायता की बात की और कहां प्राथमिकता के आधार पर हर समस्याओं का समाधान किया जाएगा । इस जनसंपर्क अभियान में मंडल के अध्यक्ष संतोष मिश्रा, लाल प्रमोद नाथ शहदेव, गुड्डू सिंह, रीना सिंह, सविता लिंडा, अरुण पांडे, विशाल सिंह, संजय चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हटिया विधानसभा के अंतर्गत सांसद संजय सेठ द्वारा चलाया गया महा जनसंपर्क अभियान
Reviewed by PSA Live News
on
8:02:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
8:02:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: