आपातकाल भारतीय संविधान को अपमानित करने का एक कुत्सित प्रयास, कॉंग्रेस की गलत नीतियों के कारण आज भी देशवासी भुगतने को विवश: सुदर्शन भगत, सांसद
लोहरदगा । भारतीय जनता पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत लगातार हो रहे विभिन्न कार्यक्रमो के तहत आज स्थानीय खेमराज स्मृति भवन में जिला के प्रबुद्धजनों को समान्नित करने का कार्य किया गया तथा साथ ही साथ 25 जून 1975 को तत्कालिक प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी, जो कि कॉंग्रेस (ई) पार्टी से थीं, के द्वारा अपनी तानाशाह सरकार को बचाने हेतु आपातकाल लागू किया था, उसकी विरोध स्वरूप एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा सदस्य संजय बर्म्मन जी द्वारा आयोजन की जिम्मेवारी सम्भाली गयी तथा सफल मंच संचालन किया गया। जबकि मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री सुदर्शन भगत, विशिष्ट अतिथि श्री ओमप्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उराँव, प्रदेश प्रशिक्षिण सदस्य डॉ राजश्री जयंती, कार्यक्रम ज़िला संयोजक राजकिशोर महतो एवं आपातकाल के दौरान जेल जानेवाले श्री उमेश काँस्यकर, कृपाशंकर सिंह, गणेश साहू ,स्व मनमोहन लाल अग्रवाल, स्व रामजीवन सिंह, स्व रामदेनी प्रजापति, स्व रामसुंदर साहू का परिवार के लोग के साथ साथ विभिन्न संगठनों के मुख्या तथा जिला के गणमान्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहें। इस दौरान श्री संजय बर्म्मन जी ने मंच संचालन करते हुए आपातकाल के संदर्भ में बतलाया तथा कहा कि जब सत्ता की ताकत सरचढकर बोलती है तो आपातकाल जैसा काला पन्ना हमारे इतिहास को दागदार करती है। जिसे भारत की जनता ना तब बर्दाश्त की थी और न अब बर्दाश्त करेगी। जबकि मुख्य अतिथि श्री सुदर्शन भगत जी द्वारा आपातकाल में दौरान जेल गये उमेश काँस्यकार जी, आंदोलनकारी कृपाशंकर सिंह, गणेश साहू के साथ साथ अन्य व्यक्ति जो वर्तमान में स्वर्गवासी हो गये हैं, उनके परिवार के सदस्यों को प्रमाण पत्र, तुलसी पौधा तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं साथ साथ उपस्थित प्रबुद्धजनों को भी अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किये। अपने सम्बोधन में माननीय सुदर्शन भगत जी ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल कॉंग्रेस की केंद्र सरकार तथा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी का एक कुत्सित कार्य था, जिसको भारतीय नागरिक कभी माफ नहीं करेगी। आपातकाल लागू करने का आदेश पत्र भारतीय संविधान के अक्षुण्यता में हमला के समान था, यह एक काला अध्याय था जिसे कभी भी भुला नही जा सकता है। कॉंग्रेसनित सरकार ने हमेशा जनता जनार्दन को ठगने का काम किया है, इनके कार्यकालों में धरती से आसमान तक घोटाला ही घोटाला किया गया है। कॉंग्रेसनित सरकार का दूसरा नाम घोटाला सरकार ही हुआ करता था। आज भाजपानित केंद्र सरकार के मुख्या भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के अगुवाई में पूरा विश्व भारत देश को सम्मान दे रही है, देश मे विकास की अविरल धारा बह रही है। जनहित में दर्जनों योजना लागू कर आमजन को लाभ दिया जा रहा है।एक तरफ मोदी जी अमेरिका में विदेशी जनप्रतिनिधियों के बीच शेरों की तरह अपनी बातों को रखने में कामयाबी का झंडा लहरा रहे है। तो दूसरी तरफ विपक्ष झुंड बनाकर देश मे अपनी व्यक्तिगत कब्जा का रणनीति तैयार करने में लगे हुए हैं। परन्तु भारत की जनता अब सब सच्चाई से आत्मसात हो चुकी है। अब इन्हें ठगों का झुंड ठग नही सकती। बल्कि भारतीय शेर व यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद दामोदर दास मोदी जी को आगामी 2024 में पुनः स्थापित कर विपक्षीय झुंड को करारा जवाब देगी।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि चन्द्रशेखर प्रसाद अग्रवाल, चैम्बर अध्यक्ष रितेश कुमार, पूर्वाध्यक्ष अभय अग्रवाल, समाजसेवी चंद्रपति यादव, कलाकार विनोद सोनी, हरिओम प्रजापति, दिलेश्वर प्रजापति, ट्रक व्यवसायी विनोद सिंह, मनोज गुप्ता, व्यवसायी नवीन पटेल, अजय पंकज, भाजपा के राजकुमार वर्मा, अमरेश भारती, मिथुन तामेडा, सजल कुमार समेत अनेको गणमान्य उपस्थित रहें।
आपातकाल भारतीय संविधान को अपमानित करने का एक कुत्सित प्रयास, कॉंग्रेस की गलत नीतियों के कारण आज भी देशवासी भुगतने को विवश: सुदर्शन भगत, सांसद
Reviewed by PSA Live News
on
7:01:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
7:01:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: