लोहरदगा । लोहरदगा जिला रविदास विकास मंच के जिलाध्यक्ष चुनी राम जी का निधन कुछ दिन पूर्व हो गया था। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष आलोक कुमार साहू अपने सहयोगियों के साथ रविवार को कुडू प्रखंड के ग्राम ओपा पहुंचकर स्वर्गीय चुनी राम के परिजनों से मुलाकात कर अपनी ओर से गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि स्वर्गीय चुन्नी राम मृदुभाषी, कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे। उन्होंने रविदास समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किए थे वे समाज के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे। फिर श्री साहू ओपा गांव के साहू मोहल्ला पहुंचकर वहां के ग्रामीणों से मुलाकात किए। श्री साहू ने कहा कि इस मोहल्ला के लोग काफी वर्षों से अपने मोहल्ले में पीसीसी पथ का निर्माण कराने की मांग करते आए हैं जल्द ही श्री साहू मोहल्ला में पीसीसी पथ का निर्माण विधायक निधि से कराया जाएगा। मौके पर लोहरदगा विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष लाल विकास नाथ शाहदेव, सुरेश साहू, परमेश्वर साहू, रूनू साहू, अनिल साहू ,रमेश साहू, सतीश साहू, मुकेश साहू, शिशिर साहू,कर्मदयाल राम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
चुन्नी राम रविदास समाज के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे - आलोक साहू
Reviewed by PSA Live News
on
6:57:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
6:57:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: