ब्लॉग खोजें

प्रदेश भाजपा का स्नेह मिलन समारोह 15जुलाई को, कार्निवल बैंक्वेट हॉल में 10.30बजे पूर्वाह्न आयोजित है कार्यक्रम

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री  बाबूलाल मरांडी करेंगे विधिवत  पदभार ग्रहण

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद श्री दीपक प्रकाश जी कराएंगे पदभार ग्रहण

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री कड़िया मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई,राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती आशा लकड़ा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम सांसद समीर उरांव,केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रहेंगे उपस्थित

रांची। भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आगामी 15जुलाई को विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी।

डॉ वर्मा ने बताया कि 15जुलाई को हरमू रोड स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में प्रदेश भाजपा द्वारा स्नेह मिलन समारोह 10.30बजे पूर्वाह्न में आयोजित है।

उन्होंने बताया कि निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश जी नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी को विधिवत पदभार ग्रहण कराएंगे।

बताया कि इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम पद्मभूषण कड़िया मुंडा ,पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ,प्रदेश प्रभारी एवम राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई,राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती आशा लकड़ा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव,केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी,पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,सांसद,विधायक गण,जिला परिषद के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष गण,प्रदेशकार्यसमिति सदस्यगण आदि उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश भाजपा का स्नेह मिलन समारोह 15जुलाई को, कार्निवल बैंक्वेट हॉल में 10.30बजे पूर्वाह्न आयोजित है कार्यक्रम प्रदेश भाजपा का स्नेह मिलन समारोह 15जुलाई को, कार्निवल बैंक्वेट हॉल में 10.30बजे पूर्वाह्न आयोजित है कार्यक्रम Reviewed by PSA Live News on 5:08:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.