ब्लॉग खोजें

राज्य सरकार की निष्क्रियता से लगभग 75000स्वीकृत आवास का निर्माण लंबित, खजाने में पड़े हैं पैसे -बालमुकुंद

रांची। भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने आज राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला।

श्री सहाय केंद्र से प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति नहीं मिलने संबंधी खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हेमंत सरकार जनता को दिग्भ्रमित कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के खाते में पिछले वर्षों के स्वीकृत आवास के पैसे पड़े हुए हैं लेकिन लगभग 75हजार प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य लंबित है।
कहा कि पूरे प्रदेश में जिस प्रकार से बालू की तस्करी हो रही उससे सरकारी  योजनाओं का निर्माण प्रभावित है।
कहा कि जो राज्य केंद्र सरकार की योजनाओं को समयबद्ध पूरा कर रहे हैं वहां केंद्र सरकार अविलंब नई योजनाओं को स्वीकृति देती है ।केंद्र सरकार ने कभी भी किसी राज्य को राशि उपलब्ध कराने में भेदभाव नहीं किया है।

कहा कि राज्य सरकार को बताना चाहिए कि उन्होंने जो अतिरिक्त राशि देकर आवास निर्माण की बात कही थी उसकी क्या स्थिति है। राज्य सरकार ने अपने योजना मद से कितने आवास का निर्माण कार्य पूरा किया।
राज्य सरकार की निष्क्रियता से लगभग 75000स्वीकृत आवास का निर्माण लंबित, खजाने में पड़े हैं पैसे -बालमुकुंद राज्य सरकार की निष्क्रियता से लगभग 75000स्वीकृत आवास का निर्माण लंबित, खजाने में पड़े हैं पैसे -बालमुकुंद Reviewed by PSA Live News on 8:48:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.