ब्लॉग खोजें

हेमंत सरकार में झारखंड आतंकियों और घुसपैठियों की शरणस्थली बना.....बाबूलाल मरांडी

भाजपा सरकार बनने पर राज्य में एनआरसी लागू करेगी

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला।

श्री मरांडी ने लोहरदगा जिला के सादर थाना क्षेत्र स्थित न्यू रोड में एनआईए द्वारा गिरफ्तार आईएसआईएस के आतंकी पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि झारखंड में विगत तीन वर्षों में राष्ट्र विरोधी आतंकी शक्तियों का मनोबल बढ़ा है। राज्य में लोहरदगा,धनबाद, जमशेदपुर ,सहित संथाल परगना क्षेत्र के जिले ऐसे आतंकवादी संगठनों ,घुसपैठियों की शरणस्थली बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि लोहरदगा में विगत दिनों प्रायोजित दंगों के द्वारा माहौल को बिगाड़ने और अशांत करने की कोशिश की गई लेकिन राज्य सरकार तुष्टिकरण में लिप्त है। 

उन्होंने कहा कि लोहरदगा में स्लीपर सेल की रिर्पोट देने वाले पुलिस अधिकारी पर ही  यह सरकार का कारवाई करने में विश्वास  करती है।

उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के कारण राज्य के मूलवासी,आदिवासी समाज का जीवनस्तर,संस्कृति प्रभावित हो रही है। राज्य की डेमोग्राफी में तेजी से बदलाव हो रहे जो राज्य केलिए खतरनाक और भयावह है।

श्री मरांडी ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर एनआरसी लागू होगी।
हेमंत सरकार में झारखंड आतंकियों और घुसपैठियों की शरणस्थली बना.....बाबूलाल मरांडी हेमंत सरकार में झारखंड आतंकियों और घुसपैठियों की शरणस्थली बना.....बाबूलाल मरांडी Reviewed by PSA Live News on 2:07:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.