रांची । लोकसभा चुनाव से पहले देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसी की तैयारी में जुटी बीजेपी (BJP) ने मंगलवार (4 जुलाई) को चार राज्यों में अपने अध्यक्ष बदले हैं. केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी (G Kishan Reddy) को तेलंगाना के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) को झारखंड और सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) को पंजाब में पार्टी की कमान दी गई है।
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरन कुमार रेड्डी को बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है. वे अप्रैल में बीजेपी में शामिल हुए थे. एटाला राजेंद्र को तेलंगाना में बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया है और ये तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
कोई टिप्पणी नहीं: