ब्लॉग खोजें

सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के सेल्फी विजेताओं को मिला पुरस्कार, प्रतिभागियों ने कहा : यह प्राइज तो सरप्राइज हो गया, समाज से जुड़ने के लिए भी हो राजनीति : संजय सेठ

रांची। सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में हुई सेल्फी प्रतियोगिता के विजेताओं को आज सांसद संजय सेठ ने अपने केंद्रीय सांसद कार्यालय में पुरस्कृत किया। लगभग तीन दर्जन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सांसद के हाथों पुरस्कार पाकर विजेता प्रतिभागी काफी खुश दिखे। इस दौरान प्रतिभागियों ने ना सिर्फ सांस्कृतिक महोत्सव के आयोजन की तारीफ की बल्कि यह भी कहा कि उन्हें विश्वास ही नहीं था कि फोन करके बुला कर और उन्हें प्राइज दिया जाएगा। यह सरप्राइज जैसा हो गया। सेल्फी विजेताओं ने यह भी कहा कि उन्हें भी पहली बार एहसास हुआ कि मोबाइल के माध्यम से भी पुरस्कार जीता जा सकता है। इस दौरान सांसद श्री सेठ ने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र के कलाकारों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें आयोजित किया गया सेल्फी प्रतियोगिता भी एक तरह की कला की प्रदर्शनी थी, क्योंकि फोटोग्राफी भी एक कला ही है। मुझे भी खुशी हो रही है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हमारे पास सैकड़ों की संख्या में सेल्फी आई, जिसमें हमने लगभग 5 दर्जन बेस्ट सेल्फी का चुनाव किया। आज उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि ऐसे आयोजन से हमें सीधे जनता से जुड़ने का मौका मिलता है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भी यही संदेश है कि हम आम जनता से जुड़े रहे। उनके बीच ऐसे आयोजन करते रहे। राजनीति सिर्फ राजनीति के लिए नहीं हो, यह समाज से जुड़ने के लिए भी हो। उन्हीं के मार्गदर्शन पर चलकर हम यह सब आयोजन कर रहे हैं। इस अवसर पर इस सेल्फी प्रतियोगिता के संयोजक रमेंद्र कुमार, मुकेश काबरा, प्रमोद सिंह, मनोज साहू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के सेल्फी विजेताओं को मिला पुरस्कार, प्रतिभागियों ने कहा : यह प्राइज तो सरप्राइज हो गया, समाज से जुड़ने के लिए भी हो राजनीति : संजय सेठ सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के सेल्फी विजेताओं को मिला पुरस्कार, प्रतिभागियों ने कहा : यह प्राइज तो सरप्राइज हो गया, समाज से जुड़ने के लिए भी हो राजनीति : संजय सेठ Reviewed by PSA Live News on 8:25:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.