ब्लॉग खोजें

रक्षाबंधन की सरकारी छुट्टी अब 30 की जगह 31 अगस्त को होगी

 


रांची | 
रांची जिला अंतर्गत सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में अब रक्षा बंधन का अवकाश 31 अगस्त को होगा।
कार्मिक, प्रशासनिक, सुधार राजभाषा विभाग, झारखंड रांची के अधिसूचना के आलोक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची के निदेशानुसार इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक रांची द्वारा सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यक/ प्राचार्यों को पत्र लिखा गया है। जिसमें रक्षाबंधन के अवसर पर दिनांक 30-08-2033 को घोषित अवकाश के स्थान पर दिनांक 31-08-2023 को कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश घोषित किये जाने की जानकारी दी गई है। झारखंड सरकार ने रक्षाबंधन की छुट्टी में बदलाव किया है। अब कार्यपालक आदेश के तहत पूर्व घोषित 30 अगस्त के बदले 31 अगस्त को रक्षा बंधन की छुट्टी रहेगी। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने छुट्टी की तिथि में किए गए परिवर्तन का आदेश सोमवार को जारी कर दिया। सरकार के आदेश में कहा गया है कि यह बदलाव विभिन्न स्रोतों से मिल रही जानकारी के आधार पर किया गया है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार 30 अगस्त को भद्रा नक्षत्र है। भद्रा नक्षत्र में रक्षाबंधन को ठीक नहीं माना जाता है, इसलिए 31 अगस्त को छुट्टी रहेगी।

रक्षाबंधन की सरकारी छुट्टी अब 30 की जगह 31 अगस्त को होगी रक्षाबंधन की सरकारी छुट्टी अब 30 की जगह 31 अगस्त को होगी Reviewed by PSA Live News on 9:38:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.