ब्लॉग खोजें

विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन के द्वारा नये पदभार ग्रहण किये रामगढ के उपायुक्त ‌को सम्मानित किया गया

रामगढ़। आज दिनांक 5/8/2023 दिन शनिवार को विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में दस लोगो का एक प्रतिनिधि मंडल विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन, के पदाधिकारी गण रामगढ में नये पदभार ग्रहण किये उपायुक्त माननीय चन्दन कुमार ‌को उनके कार्यालय में भेंट कर मंत्रोच्चारण के पश्चात पुष्प गुच्छ देकर एवं शाल ओढ़ाकर  सम्मानित किया गया एवं उपायुक्त श्री चन्दन कुमार की स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना किया गया , साथ ही संबैधानिक ढांचागत परम्परा के अनुरुप रामगढ जिला में ‌अमन चैन के लिए सहानुभूति पूर्ण ढंग से सहयोग का आदान-प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। मौके पर विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन के प्रदेश मुख्य महासचिव प्रदीपकुमार शर्मा, विश्व ब्राह्मण संघ के संरक्षक नवीन पाठक, सांसद प्रतिनिधि इला रानी पाठक , विश्व ब्राह्मण संघ के जिलाध्यक्ष महेश कुमार मिश्रा, विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा , विश्व ब्राह्मण संघ के कानूनी सलाहकार अधिवक्ता इन्द्र मणि नाथ मिश्रा, अनुज तिवारी, हरिहर पाठक, विकास पांडे, रमण शर्मा, ब्राह्मण समाज के होनहार युवा , इत्यादी अनेक लोग उपस्थित थे ।
विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन के द्वारा नये पदभार ग्रहण किये रामगढ के उपायुक्त ‌को सम्मानित किया गया विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन के द्वारा नये पदभार ग्रहण किये रामगढ के उपायुक्त ‌को सम्मानित किया गया Reviewed by PSA Live News on 8:03:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.