राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारी माननीय राज्यपाल द्वारा हुए सम्मानित
रांची। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 के अवसर पर आर्यभट्ट सभागार रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल द्वारा लोक सभा आम चुनाव 2024 एवं विधान सभा आम चुनाव 2024 के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों को किया सम्मानित।
कार्यक्रम में *#SaluteToBLO अभियान के तहत्* उत्कृष्ट कार्य करने वाली श्रीमती बालिका सरदार, बी०एल०ओ०, मतदान केन्द्र संख्या-222, 57-खरसावां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को प्रथम स्थान, श्रीमती निरोधी हेम्ब्रोम, बी०एल०ओ०, मतदान केन्द्र संख्या-263, 09-जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को द्वितीय स्थान, श्रीमती सविता देवी, बरी०एल०ओ०, मतदान केन्द्र संख्या-140, 65-कांके, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को तृतीय स्थान, श्रीमती सीमा देवी, बी०एल०ओ०, मतदान केन्द्र संख्या-220, 77-विश्रामपुर, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को चतुर्थ स्थान एवं श्रीमती मीरा देवी, बी०एल०ओ०, मतदान केन्द्र संख्या-254, 36-बोकारो, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को पंचम स्थान से माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मान प्राप्त हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संचालन हेतु पुलिस पदाधिकारी श्री साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, CAPF, Jharkhand Sector, श्री अमोल बी. होमकर, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) सह-नोडल पुलिस पदाधिकारी, झारखण्ड, श्री माईकल राज, पुलिस महानिरीक्षक, श्री अनुप बिरथरे, पुलिस महानिरीक्षक, श्री इन्द्रजीत महथा, पुलिस उप महानिरीक्षक, श्री धनंजय कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, श्रीमती रेश्मा रमेशन, पुलिस अधीक्षक, पलामू एवं श्री मिथिलेश कुमार, उप समादेष्टा, CRPF को मिला सम्मान।
निर्वाचन व्यय अनुश्रवण हेतु Enforcement Agencies के पदाधिकारी श्री अमीत कुमार, वाणिज्य कर आयुक्त, झारखण्ड एवं श्री अश्विनी कुमार सिन्हा, पुलिस उप महानिरीक्षक हुए सम्मानित।
त्रुटिरहित एवं सफल चुनाव के संचालन हेतु श्री कुलदीप चौधरी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह-उपायुक्त, प० सिंहभूम, श्रीमती मेघा भारद्वाज, जिला निर्वाचन पदाधिकारी - सह-उपायुक्त, कोडरमा एवं श्री कर्ण सत्यार्थी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी - सह-उपायुक्त, गुमला हुए सम्मानित।
लोकसभा आम चुनाव, 2024 में *Social Media के कार्यों* तथा विधानसभा आम चुनाव में *निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बेहतर कार्य* करने हेतु श्री संजय कुमार, निर्वाची पदाधिकारी, 80-गढ़वा वि०स०नि० क्षेत्र हुए सम्मानित।
SVEEP के तहत् उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी श्री मनीष कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, पाकुड़ एवं सुश्री सुलोचना मीणा, तत्कालीन स्वीप नोडल पदाधिकारी, हजारीबाग, सम्प्रति निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह- निर्वाची पदाधिकारी, डालटनगंज वि०स०नि० क्षेत्र को मिला सम्मान।
त्रुटिरहित एवं सफल संचालन एवं मतदाता सूची में सुधार हेतु श्री सन्नी राज, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह- निर्वाची पदाधिकारी, सिमरिया वि०स०नि० क्षेत्र, श्री अनन्त कुमार, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह- निर्वाची पदाधिकारी, जामताड़ा वि०स०नि० क्षेत्र एवं श्रीमती जयंती देवगम, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह- निर्वाची पदाधिकारी, सिसई वि०स०नि० क्षेत्र हुए सम्मानित।
त्रुटिरहित एवं सफल संचालन एवं मतदाता सूची में सुधार हेतु श्री धीरज कुमार ठाकुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, लोहरदगा , श्रीमती मां देवप्रिया, उप-निर्वाचन पदाधिकारी, हजारीबाग एवं श्री विवेक कुमार सुमन, उप निर्वाचन पदाधिकारी, राँची हुए सम्मानित।
त्रुटिरहित एवं सफल संचालन हेतु प्रशिक्षक के रूप में एस०एल०एम०टी० श्री महेन्द्र कुमार, उप सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड एवं श्री मृत्युंजय कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम हुए सम्मानित।
वहीं लोक सभा आम चुनाव 2024 एवं विधान सभा आम चुनाव 2024 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मियों में श्री अमोल बलवीर मिंज, प्रशाखा पदाधिकारी, खान एवं भू-तत्व विभाग, झारखण्ड, श्री प्रेम प्रकाश, प्रशाखा पदाधिकारी, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड, श्री विवेक कुमार सिंह, प्रशाखा पदाधिकारी, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड, श्री ऋषभ आनन्द, कंसल्टेन्ट, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड एवं श्री इन्द्रदेव प्रसाद, उच्चवर्गीय लिपिक, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड को माननीय राज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: