ब्लॉग खोजें

गजेंद्र सलूजा के कार्यालय पहुंच मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी शुभकामनाएं


हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) । 
मुख्यमंत्री नायब सैनी बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लघु सचिवालय पानीपत स्थित केंद्रीय मंत्री मनोहल लाल के संसदीय कार्यालय पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री नायब सैनी के पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भारत सरकार मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने पुष्पगुच्छ भेंट करके एवं शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया एवं उनके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश कुमार राणा ने भी शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह,जिला अध्यक्ष भाजपा दुष्यन्त भट्ट,पानीपत शहर से विधायक प्रमोद विज,उपायुक्त वीरेन्द्र दहिया,पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह,प्रदीप उपाध्याय,पंडित पंकज शर्मा,जतिन,अंकित रावल,विकास वैद्य,नीरज राणा,रवींद्र कश्यप,मालती अरोड़ा,तुषार खरबंदा,ध्यान सिंह राणा,अशोक गुप्ता एवं ईश राणा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गजेंद्र सलूजा को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुभकामनाएं संदेश में कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से जनता को सरकार की नीतियां एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव एवं क्षेत्रवाद के बिना ही जनता की सेवा कर रही है। साढ़े पांच सौ से अधिक सेवाएं ऑनलाइन कर आम जन को स्वच्छ शासन प्रदान कर रही है। बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरियां देकर पारदर्शिता तथा ईमानदारी की नई मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां एवं योजनाओं का लाभ भी इस कार्यालय के माध्यम से गजेंद्र सलूजा दिलवाने का कार्य कर रहे है ताकि कोई भी सरकारी नीतियों एवं योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस कार्यालय के माध्यम से लगातार जनता के संपर्क में निरन्तर लगे रहते है एवं वे देश की एवं प्रदेश की प्रगति एवं उन्नति हेतु वे सदा सक्रिय एवं पूर्ण निष्ठा से प्रयासरत है।

गजेंद्र सलूजा के कार्यालय पहुंच मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी शुभकामनाएं गजेंद्र सलूजा के कार्यालय पहुंच मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी शुभकामनाएं Reviewed by PSA Live News on 2:34:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.