ब्लॉग खोजें

नशा एवं अफीम की खेती के विरुद्ध चला जन जागरूकता अभियान

 


रांची । जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निदेशानुसार नशा एवं अफीम की खेती के विरुद्ध जिला के विभिन्न स्थानोें में लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम में आज नामकुम बाज़ार में नुक्कड नाटक, गीत-संगीत एवं एलईडी वैन के माध्यम से अफीम की खेती के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया गया।


जिला जनसंपर्क कार्यालय, रांची से संबंद्ध कला दलों द्वारा नाटक का मंचन कर लोगों को नशा एवं अफीम की खेती के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी गयी।


नुक्कड़ नाटक एवं एलईडी वैन पर प्रसारित वीडियो संदेश के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की गई कि वो अफीम का सेवन, खेती एवं उपज न करें। ग्रामीणों को बताया गया कि कहीं भी मादक पदार्थ अथवा अफीम की खेती की जानकारी मिले तो टोल फ्री नंबर *112* पर इसकी सूचना दें, जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखते हुए शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी।

नशा एवं अफीम की खेती के विरुद्ध चला जन जागरूकता अभियान नशा एवं अफीम की खेती के विरुद्ध चला जन जागरूकता अभियान Reviewed by PSA Live News on 8:38:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.