पलाश JSLPS रांची द्वारा लापुंग एवं राहे प्रखंड के सभागार मे एक दिवसीय IFC उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन
परियोजना के माध्यम से दीदीयों को कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन मधुमखी पालन किए जाने पर जोर दिया गया ।
रांची। पलाश JSLPS रांची द्वारा आज दिनांक- 04 फरवरी 2025 को लापुंग एवं राहे प्रखंड के सभागार मे एक दिवसीय IFC उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पलाश, JSLPS रांची द्वारा IFC क्लस्टर के संबंध मे PRI को समेकित कृषि के संबंध मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
समेकित कृषि के माध्यम की समूह की दीदीयों की आजीविका संवर्धन पर चर्चा की गई।
इस परियोजना के माध्यम से दीदीयों को कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन मधुमखी पालन किए जाने पर जोर दिया गया।
वन उपज, ईमली, लाह की खेती को बढ़ावा देने के लिए जगरुकता किया गया।
उत्पादक समूह के द्वारा दीदी अपने उत्पाद को गाँव मे ही बेच सकती है। FPO के माध्यम से कैसे ग्रामीण उत्पाद को बाज़ार उपलब्ध कराया जा सके इस पर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी राहे, प्रखंड प्रमुख,उप प्रमुख, मुखिया, DPM JSLPS, BPM लापुंग, FTC, CC, BAP, आजीविका कृषि सखी, जिला परिषद् सदस्य राहे, प्रमुख राहे, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राहे, प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी राहे, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी राहे, जिला कार्यालय से उपस्थित श्री मुकेश तिवारी, पंचायत समिति सदस्यगण, AKS, APS एवं सभी JSLPS कर्मी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: