श्री राधा- कृष्ण मंदिर में 206 वाँ अन्नपूर्णा महाप्रसाद मे 2 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण, भजन जागरण में भक्तगण खूब झूमे
रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 206 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारा महाप्रसाद संस्था की मीरा अडूकिया एवं उनके परिवार के सौजन्य से किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई, तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित 2 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में सूजी का हलवा, पुड़ी, पलाव, दाल,आलु चना का सब्जी,आलू चिप्स आदि का वितरण किया गया। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक भजन- कीर्तन के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। पूरा वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन कीर्तन में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे तीन हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, निर्मल छावनिका पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुनील पोद्दार, अंजनी अग्रवाल, विष्णु सोनी, ज्ञान प्रकाश शर्मा, पवन पोद्दार, विशाल जालान, विधा देवी अग्रवाल, मधु जाजोदिया, सुनीता अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, उर्मिला पाड़िया, चंद्रदीप साहू, हरीश कुमार, महेश वर्मा, धीरज गुप्ता, अशोक ठाकुर,सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
श्री राधा- कृष्ण मंदिर में 206 वाँ अन्नपूर्णा महाप्रसाद मे 2 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण, भजन जागरण में भक्तगण खूब झूमे
Reviewed by PSA Live News
on
10:09:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: