रांची। लोकसभा के अध्यक्ष श्री ओम बिरला 25 मई को रांची आएंगे। 25 मई के दोपहर में चेंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स जमशेदपुर अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है। भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के आमंत्रण पर लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में भाग लेने की अपनी अनुमति प्रदान की है l 25 मई को शाम 5:00 बजे लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात रांची लौटेंगेl केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने बताया रांची में शाम 5:00 बजे स्वर्ण भूमि सभागार डांगरा टोली में लोकसभा अध्यक्ष का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह किया जाएगा। इस नागरिक अभिनंदन में रांची शहर के सैकड़ो संस्थाओं और रांची शहर के विभिन्न गणमान्य लोग और सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 25 मई की रात्रि विश्राम के उपरांत 26 मई को लोकसभा अध्यक्ष पुनः दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष के रूप में श्री ओम बिरला जी का पहली बार झारखंड दौरा हो रहा है। इस निमित्त रांची में सामाजिक संगठनों के द्वारा उनके भव्य नागरिक अभिनंदन की तैयारी चल रही है।
25 मई को रांची आएंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रांची में होगा उनका भव्य नागरिक अभिनंदन
Reviewed by PSA Live News
on
8:10:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
8:10:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: