ब्लॉग खोजें

श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में 879वां खिचड़ी भंडारा संपन्न, 1400 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

 


रांची । रांची के रातू रोड स्थित राणी सती मंदिर लेन में दिव्यदेशम् श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (श्रीतिरुपति बालाजी) मंदिर में ज्येष्ठ मास कृष्णपक्ष पंचमी तिथि, शनिवार को भगवान श्रीहरि वेंकटेश्वर की प्रसन्नता हेतु भव्य 879वां खिचड़ी भंडारा श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मंदिर में भगवान श्रीमन्नारायण का वैदिक परंपराओं के अनुसार नित्य पूजन, अर्ध्य, पाद्य, मधुपर्क, वस्त्र और आभूषण अर्पण कर विशिष्ट नित्याराधन किया गया। पूजन के दौरान अंगन्यास, करन्यास, वासुदेव एवं संकर्षण न्यास के पश्चात नक्षत्र, कुंभ एवं कपूर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती संपन्न हुई। इसके बाद श्रुति, स्मृति और उपनिषदों के मंत्रों से भगवान की महास्तुति की गई।

पूजन के दौरान "सर्वात्मा सर्वलोकेश: सर्वव्यापी सनातन:। नारायण: प्रसन्न: स्यात् कृशरान्नप्रदानतः।।" मंत्रोच्चार के साथ संकल्प कराया गया। घंटानाद के बीच पारंपरिक विधियों से ग्रासमुद्रा और अग्निमुद्रा का प्रदर्शन करते हुए भगवान श्रीहरि को खिचड़ी महाप्रसाद अर्पित किया गया।

आज के भोग यजमान के रूप में श्री ओम प्रकाश गरोड़िया (पत्नी श्रीमती मंजू गरोड़िया) एवं श्री राजकुमार साहू (पत्नी श्रीमती गायत्री साहू) ने सेवा दी। खिचड़ी भंडारे में लगभग 1400 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर दिव्य आनंद की अनुभूति की।

श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में 879वां खिचड़ी भंडारा संपन्न, 1400 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में 879वां खिचड़ी भंडारा संपन्न, 1400 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद Reviewed by PSA Live News on 11:24:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.