ब्लॉग खोजें

दिनदहाड़े हत्या पर मचा हड़कंप: रक्षा राज्य मंत्री ने की SIT जांच की मांग, बोले– महिलाओं की सुरक्षा दे पुलिस

 रांची। सिमडेगा में आशा गोयल की निर्मम हत्या के बाद प्रदेशभर में सनसनी फैल गई है। इस जघन्य वारदात को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड सरकार से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मंत्री सेठ ने कहा कि आशा गोयल अपने घर में अकेली रहती थीं और दिनदहाड़े उनकी गला रेतकर हत्या की गई, जो राज्य की कानून व्यवस्था पर गहरा प्रश्नचिह्न लगाती है।

उन्होंने कहा कि घटना के चार दिन बाद भी अपराधियों का कोई सुराग न मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। यह स्थिति आम नागरिकों के बीच भय का वातावरण बना रही है। मंत्री संजय सेठ ने मांग की है कि सरकार इस मामले की गंभीरता को समझे और अविलंब एसआईटी (विशेष जांच टीम) का गठन कर निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन इस मामले के कारणों का शीघ्र उद्भेदन कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाए। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अतः संबंधित क्षेत्र में महिला सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

दिनदहाड़े हत्या पर मचा हड़कंप: रक्षा राज्य मंत्री ने की SIT जांच की मांग, बोले– महिलाओं की सुरक्षा दे पुलिस दिनदहाड़े हत्या पर मचा हड़कंप: रक्षा राज्य मंत्री ने की SIT जांच की मांग, बोले– महिलाओं की सुरक्षा दे पुलिस Reviewed by PSA Live News on 11:21:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.