ब्लॉग खोजें

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर झारखंड के ब्राह्मण बंधुओं का हुआ सम्मान, समीक्षा बैठक में व्यक्त किया गया आभार

रामगढ़ में संपन्न हुई विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन की संयुक्त समीक्षा बैठक


रामगढ़। 
विगत 4 मई 2025, रविवार को आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम की सफलता पर विश्व ब्राह्मण संघ और विप्र फाउंडेशन झारखंड इकाई की संयुक्त समीक्षा बैठक रविवार 11 मई को होटल मनोहर रेसीडेंसी, रामगढ़ में संध्या 7:30 बजे सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा ने की। उन्होंने आयोजन में सहभागिता करने वाले झारखंड भर से आये सभी ब्राह्मण बंधुओं तथा मुख्य अतिथि माननीय सतीश चंद्र दूबे को कार्यक्रम को गरिमामय और सफल बनाने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन की समीक्षा की और भावी आयोजनों को और अधिक भव्य एवं प्रभावी बनाने हेतु सुझाव प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों को समाज में प्रचारित करने और विप्र समाज की एकता व जागरूकता को और सशक्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पाठक, वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय, अरुण चटर्जी, कोषाध्यक्ष गोकुल शर्मा, ज्ञानी शर्मा सहित अन्य गणमान्य विप्रजन उपस्थित रहे।

अंत में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा एवं उपाध्यक्ष नवीन पाठक ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि आने वाले समय में ब्राह्मण समाज के सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक उत्थान हेतु ठोस योजनाएं बनाई जाएंगी और झारखंड में विप्रजनों की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर झारखंड के ब्राह्मण बंधुओं का हुआ सम्मान, समीक्षा बैठक में व्यक्त किया गया आभार भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर झारखंड के ब्राह्मण बंधुओं का हुआ सम्मान, समीक्षा बैठक में व्यक्त किया गया आभार Reviewed by PSA Live News on 8:21:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.