देशभर के लोगों से मिलना अनूठा अनुभव देने वाला रहा : संजय सेठ
रांची। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार आज रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने नई दिल्ली भाजपा मुख्यालय पूरे दिन उपस्थित रहे। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री से मिलने देश भर के भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग पहुंचे थे। रक्षा राज्य मंत्री ने सबसे आत्मीय मुलाकात की। उनकी समस्याओं को सुना और उसके समाधान हेतु सकारात्मक पहल की बात कही। भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर रक्षा राज्य मंत्री ने उनके क्षेत्र की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की। आम जनता से मुलाकात में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कार्यकर्ताओं और जनता ने इन्हें बधाई भी दी। इस मुलाकात और संवाद कार्यक्रम के बाद रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में देशभर के कार्यकर्ताओं और नागरिकों से मिलना एक अलग ही अनुभव देने वाला समय रहा। देश के अलग-अलग हिस्से से आए कार्यकर्ताओं और नागरिकों से उनके क्षेत्र की स्थिति की जानकारी लिया। उनकी समस्याओं को सुना, उसके समाधान की बात कही।
भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और जनता से मिले रक्षा राज्य मंत्री
Reviewed by PSA Live News
on
6:39:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: