हरियाणा/हिसार( राजेश सलूजा) । जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य एवं बरवाला शहर के भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज संदूजा ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर अपने राष्ट्रभक्त बलिदानियों की कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए 10 अगस्त 2025 को तिरंगा यात्रा का विशेष आयोजन किया जा रहा है। जिसने विशेष रूप से उपस्थिति बरवाला से विधायक एवं हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा और जिला अध्यक्ष हांसी भाजपा अशोक सैनी की रहेगी। इस यात्रा के आरंभ होने का समय रहेगा सुबह साढ़े नौ बजे। इस यात्रा का आरंभ ब्राह्मण धर्मशाला से होगा एवं इसकी समाप्ति स्थान अग्रसेन चौक बरवाला रहेगा। बरवाला के भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज उर्फ मोनू संदूजा ने क्षेत्रवासियों से अपील की ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर हमारे राष्ट्र के गौरव की प्रतीक तिरंगा यात्रा की इस मुहिम में आप सभी जुड़े। उन्होंने बताया कि इस बार पार्टी प्रशासन एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से इस कार्य को ओर अति विशाल एवं ऐतिहासिक बनाने में जुटी हुई है। सभी से यह भी अपील है कि अपने घरों में तिरंगा झंडा जरूर लगाए और स्वतंत्रता दिवस के पश्चात इसे पूरे सम्मान के साथ उतार कर सुरक्षित स्थान पर रखे। इस वर्ष प्रत्येक जिले में विभाजन विभीषिका दिवस की संगोष्ठी का आयोजन भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा है क्योंकि हम हमेशा आजादी की खुशियां मनाते है परंतु जिन लोगों ने आजादी के समय यातनाएं झेली और कुर्बानियां दी उनके भी सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंडल अध्यक्ष मनोज उर्फ मोनू संदूजा ने यह भी बताया कि बरवाला में इस यात्रा को सफल बनाने हेतु तिरंगा यात्रा के संयोजक पंकज बादल एवं सह संयोजक मान सिंह चौहान,आशा रानी एवं रविश भ्याण पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे। इस यात्रा को विशाल रूप देने हेतु वे सामाजिक संस्थाओं को भी अहम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित कर रहे है।
10 अगस्त को बरवाला में ब्राह्मण धर्मशाला से अग्रसेन चौक तक निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा : मनोज संदूजा
Reviewed by PSA Live News
on
11:24:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: