ब्लॉग खोजें

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री-सह-राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि


रांची। 
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद श्री अखिलेश यादव आज झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के रामगढ़, नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्रद्धांजलि देने के पश्चात श्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्री बसंत सोरेन सहित परिजनों से मुलाकात की और इस कठिन घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री की माता श्रीमती रूपी सोरेन से आत्मीय भेंट की, जहां भावुक माहौल में उन्होंने कहा— "दु:ख की इस घड़ी में पूरा झारखंड आपके साथ खड़ा है। आपका संबल ही मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को आगे बढ़ने की शक्ति देगा।"

उन्होंने स्मरण करते हुए कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन आदिवासी, दलित, शोषित, पीड़ित एवं वंचित समुदायों के अधिकार और कल्याण के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष, आदर्श और व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।

श्री अखिलेश यादव ने कहा— "गुरुजी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सोच, उनके सिद्धांत और समाज को दी गई दिशा हमेशा जीवित रहेंगे। वे युगों-युगों तक एक प्रभावशाली जननेता के रूप में याद किए जाएंगे।"

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री-सह-राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री-सह-राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि Reviewed by PSA Live News on 7:39:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.