हरियाणा/ हिसार( राजेश सलूजा) । वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी मालती अरोड़ा ने सी. पी. राधाकृष्णन को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की। वरिष्ठ भाजपा नेत्री मालती अरोड़ा ने बताया कि नव उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्ण ने सदैव जन सेवाओं को सर्वोपरि मानते हुए विनम्रता, विद्वता और दूरदृष्टी से समाज में विश्वास और सम्मान अर्जित किया। उनका दीर्घ राजनीतिक अनुभव और नेतृत्व राष्ट्र के सर्वोच्च सदन को नई दिशा और ऊंचाइयां प्रदान करेगा। वरिष्ठ भाजपा नेत्री मालती अरोड़ा पानीपत ने बताया कि सी पी राधा कृष्ण 16 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। नव उपराष्ट्रपति का पूरा नाम चंद्रपुरम पोन्नु स्वामी राधाकृष्ण है। वे वर्ष 1974 में भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बने। वे जनता के आशीर्वाद एवं प्रेम से दो बार कोयंबटूर से सांसद चुने गए। वे तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। वरिष्ठ भाजपा नेत्री मालती अरोड़ा पानीपत ने यह भी बताया कि सी पी राधाकृष्ण जब तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष थे तब उन्होंने 19000 किलोमीटर तक रथ यात्रा निकाली। इसमें नदियों को जोड़ने,आतंकवाद खत्म करने,समान नागरिक संहिता लागू करने और नशे के खिलाफ आवाज उठाई। वर्ष 2020 से वर्ष 2022 तक वे केरल के प्रभारी रहे। वर्ष 2004 में वे संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय प्रतिनिधि मंडल के सदस्य के रूप में शामिल हुए और ताइवान गए पहले संसदीय दल के सदस्य भी रहे। वर्ष 2016 में इन्हें कोच्चि बोर्ड का चेयरमैन भी बनाया गया। उनके कार्यकाल में भारत का कोयर निर्यात रिकॉर्ड 2352 करोड़ तक पहुंच गया। वर्ष 2023 में झारखंड के राज्यपाल बने। वर्ष 2024 में उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया। कल एनडीए गठबंधन प्रत्याशी के रूप में चुनाव में विजयी हुए है। उनके राजनीतिक अनुभव एवं दूरदृष्टिकोण से निश्चय ही देश के विकास को अत्यधिक गति मिलेगी।
सी. पी. राधाकृष्णन को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं: मालती अरोड़ा
Reviewed by PSA Live News
on
11:43:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
11:43:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: